Dhanteras 2024 Puja Shubh Muhurat Timing in Delhi, Noida, Gurgaon, Lucknow, Patna, Ghaziabad Today Dhanteras Puja Ka Muhurat: धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। जो इस बार 29 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 30 अक्टूबर की दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार धनतेरस पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन नई दिल्ली के समय अनुसार पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। चलिए आपको बताते हैं धनतेरस पूजा के शुभ मुहूर्त की शहर अनुसार टाइमिंग।
धनतेरस पूजा मुहूर्त 2024 (Dhanteras 2024 Shubh Muhurat)
| शहरों के नाम | धनतेरस पूजा मुहूर्त 2024 |
| पुणे | 07:01 PM से 08:33 PM |
| नई दिल्ली | 06:31 PM से 08:13 PM |
| चेन्नई | 06:44 PM से 08:11 PM |
| जयपुर | 06:40 PM से 08:20 PM |
| हैदराबाद | 06:45 PM से 08:15 PM |
| गुरुग्राम | 06:32 PM से 08:14 PM |
| चंडीगढ़ | 06:29 PM से 06:13 PM |
| कोलकाता | 05:57 PM से 07:33 PM |
| मुंबई | 07:04 PM से 08:37 PM |
| बेंगलुरु | 06:55 PM से 08:22 PM |
| अहमदाबाद | 06:59 PM से 08:35 PM |
| नोएडा | 06:31 PM से 08:12 PM |
धनतेरस पूजा किस मुहूर्त में की जाती है (Dhanteras Puja Kis Muhurat Mein Ki Jati Hai)
धनतेरस पूजा के लिए प्रदोष काल समय शुभ माना जाता है जो कि सूर्यास्त के बाद प्रारम्भ होता है और लगभग 2 घण्टे 24 मिनट तक रहता है। कहते हैं अगर इस समय पर धनतेरस पूजा की जाये तो लक्ष्मीजी घर में ठहर जाती हैं।
