Dhanteras 2022 Purchase Time (Can We Buy Steel Utensils On Dhanteras): धनतेरस के दिन को मुख्य रूप से खरीदारी से जोड़कर देखा जाता है। इस दिन लोग प्रदोष काल में पूजा करते हैं और शुभ मुहूर्तों में जरूरी चीजों की खरीदारी करते हैं। धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और धन्वंतरि जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन शाम के समय यमराज के लिए दक्षिण दिशा में दीपक जलाया जाता है। धनतेरस पर धन-धान्य के लिए मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा होती है तो अच्छे स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि की पूजा होती है। जानिए धनतेरस 2022 पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त।
Dhanteras 2022 Muhurat: धनतेरस पूजा और खरीदारी शुभ मुहूर्त 2022
धनतेरस 2022 खरीदारी के शुभ मुहूर्त (Dhanteras Kharidari Shubh Muhurat 2022)
पहला शुभ मुहूर्त- सुबह 7:51 से दोपहर 12 बजे तक
दूसरा शुभ मुहूर्त- दोपहर 1:30 से 3 बजे तक
तीसरा शुभ मुहूर्त- शाम 6 से रात 10:30 बजे तक
विशेष जानकारी- राहुकाल 23 अक्टूबर को 4:19 बजे से शाम 5ः44 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में खरीदारी करने से बचें।
धनतेरस 2022 पूजा मुहूर्त (Dhanteras 2022 Puja Muhurat)
धनतेरस के दौरान लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में की जाती है। ये मुहूर्त सूर्यास्त के बाद प्रारम्भ होता है और लगभग 2 घण्टे 24 मिनट तक रहता है। धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 44 मिनट से शुरू हो रहा है जिसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 5 मिनट पर होगी। वहीं प्रदोष काल शाम 05:33 से रात 08:05 तक रहेगा और वृषभ काल शाम 06:58 से रात 08:54 तक रहेगा।
धनतेरस पर शुभ संयोग: 23 अक्टूबर धनतेरस पर सुबह से सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू हो गया है जो पूरे दिन और रात्रि तक रहेगा। इसके साथ ही दोपहर 2:30 बजे से अमृत सिद्धि योग भी शुरू हो जाएगा। इन योग के कारण ये पूरा दिन ही खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।
धनतेरस पर किन चीजों को खरीदना होता है शुभ: मान्यताओं के अनुसार इस दिन नए बर्तन, सोना, चांदी आदि के आभूषण, नए वस्त्र, घर की साज-सज्जा का सामान, झाड़ू, धनिया और दीपावली पर पूजन के लिए भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति आदि खरीदना शुभ माना गया है। इसके साथ ही इस दिन गृहप्रवेश, नींवपूजन, नए घर की बुकिंग, बिजनेस डील और नए वाहन की खरीदारी भी शुभ फलदायी होती है।
