Dhanteras Par Kya Kharide (धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना चाहिए): इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जा रहा है। ये दिन खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन लोग सोने-चांदी के आभूषण, लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा, झाड़ू, बर्तनों आदि की खरीदारी जरूर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर क्या खरीदना सबसे ज्यादा शुभ होता है। चलिए इस बारे में आपको बताते हैं।
Dhanteras Par Kya Kharide
धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना चाहिए (Dhanteras Par Kya Kya Khardina Chahiye)
पारद श्री यंत्र- धनतेरस के दिन पारद श्री यंत्र को अवश्य ही ख़रीदना चाहिए। कहते हैं इससे जीवन में धन, वैभव और समृद्धि सदैव बनी रहती है। इसके अलावा इस दिन श्री धन वर्षा यंत्र, कुबेर यंत्र, महालक्ष्मी यंत्र आदि भी खरीद सकते हैं। इन यंत्रों को विधिवत स्थापित कर दिवाली के दिन इनकी पूजा करनी चाहिए।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति- धनतेरस के दिन अष्टधातु से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति अवश्य खरीदें। दरअसल अष्टधातु से निर्मित देवी लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति को हिंदू धर्म में अधिक महत्व दिया गया है।
सोने-चांदी के सिक्के- धनतेरस के दिन सोने चांदी के सिक्के जरूर खरीदने चाहिए और इन सिक्कों की दिवाली पर पूजा जरूर करनी चाहिए। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
चांदी के बर्तन- धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है।
झाड़ू- धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदनी चाहिए। कहते हैं इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।
धनिये के बीज- धनतेरस पर धनिये के बीज जरूर खरीदें। ये बेहद शुभ माना जाता है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी जी को धनतेरस पर खरीदे गए बीज जरूर अर्पित करें। साथ ही कुछ बीज जमीन में बो दें। तो वहीं कुछ बीज तिजोरी में रख लें।
