अध्यात्म

Dhanteras Par Kya-Kya Kharidna Chahiye: धनतेरस के दिन क्या-क्या खरीदना चाहिए? यहां चेक करें खरीदारी की पूरी लिस्ट

Dhanteras Ko Kya Kharidna Chahiye, Things To Buy On Dhanteras (धनतेरस पर क्या खरीदें): धनतेरस यानी खरीदारी का दिन। दिवाली से दो दिन पहले पड़ने वाला धनतेरस का त्योहार कुछ विशेष वस्तुओं की खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं धनतेरस पर किन-किन चीजों को खरीदना चाहिए।

Image

Dhanteras Ko Kya Kharidna Chahiye

Dhanteras Ko Kya-Kya Kharidna Chahiye, Things To Buy On Dhanteras (धनतेरस पर क्या खरीदें): धनतेरस का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन लोग किसी न किसी वस्तु की खरीदारी जरूर करते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार धनतेरस पर ही भगवान धन्वंतरि जी हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। यही वजह है कि इस दिन कोई न कोई बर्तन जरूर खरीदा जाता है। इतना ही नहीं ये दिन सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं धनतेरस पर क्या-क्या खरीदा जाता है।

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए (Dhanteras Par Kya Kharidna Chahiye)

  • सोने या चांदी के आभूषण
  • लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा
  • बर्तन
  • झाड़ू
  • सूखा धनिया
  • खील-बताशे
  • गोमती चक्र-कोड़ियां

धनतेरस पर किस धातु का बर्तन खरीदना चाहिए (Dhanteras Par Kaisa Bartan Kharidna Chahiye)

धनतेरस पर अपनी रसोई के लिए कोई न कोई बर्तन जरूर खरीदें। इस दिन तांबे, पीतल और चांदी के बर्तन खरीदना बेहद शुभ होता है। लेकिन स्टील, कांच, एल्युमिनियम और लोहे के बर्तन इस त्योहार पर खरीदने से आपको बचना चाहिए।

धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए (Dhanteras Par Kya Nahi Kharidna Chahiye)

धनतेरस पर काले या गहरे रंग की चीजें, चीनी मिट्टी से बने सामान, कांच, एल्युमीनियम और लोहे से बनी चीजें भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए।

धनतेरस पर क्या चीजें जरूर खरीदनी चाहिए (Dhanteras Par Kya Saman Jarur Kharidna Chahiye)

धनतेरस पर झाड़ू, धनिये के बीज, दिवाली के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, बर्तन, दिवाली पूजा का प्रसाद, नमक इत्यादि चीजों की खरीदारी जरूर करनी चाहिए। अगर आपके बजट में है तो सोने या चांदी के आभूषण भी खरीद सकते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article