धनतेरस पूजा के समय राशि के अनुसार जप लें ये मंत्र, कभी नहीं होगी धन की कमी, माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की बरसेगी कृपा

Dhanteras Par Kin mantro ka jaap kare: धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य हुआ था। इस कारण धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। दीपावली पर्व का यह पहला दिन होता है। मान्यता है कि इस दिन अगर राशि के अनुसार कुछ मंत्रों का जाप कर लिया जाए तो व्यक्ति को धन की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता है।

Dhanteras Par Kin mantro ka jaap kare: धनतेरस, दीपावली का पहला दिन, धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का पर्व है, जो 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जा रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक राशि का स्वामी ग्रह अलग होता है और राशि के अनुसार मंत्र जाप करने से ग्रहों का प्रभाव संतुलित होता है, जिससे धन, स्वास्थ्य और सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

Dhanteras par kare in mantro ka jaap

राशि के अनुसार करें धनतेरस पर इन मंत्रों का जाप

18 अक्टूबर 2025 को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 6:43 बजे शुरू होकर 19 अक्टूबर को सुबह 7:01 बजे तक रहेगी। शुभ पूजा मुहूर्त शाम 7:15 बजे से रात 9:40 बजे तक है। इस समय लक्ष्मी-धन्वंतरि पूजा और मंत्र जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन, स्वास्थ्य व वैभव की प्राप्ति होती है। राशि के अनुसार मंत्र जाप आपके जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता लाएगा। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार आपको किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

End of Feed