Dhanteras 2025 mein kab hai (Dhanteras 2025 date and time in India): धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस तरह 2025 में यह तारीख 18 अक्टूबर (Dhanteras 2025 Date in hindi) की बन रही है। धनतेरस से ही दिवाली के पांच दिवसीय त्योहारों की शुरूआत होती है।
धनतेरस 2025 तारीख और पूजा मुहूर्त (Pic: Canva)
धनतेरस 2025 में कब है
धनतेरस को 2025 में 18 अक्टूबर को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। दृक पंचांग के अनुसार, धनतेरस 2025 का पूजा मुहूर्त इस दिन शाम 19:16 से 20:20 तक का रहेगा।
धनतेरस 2025 तारीख और पूजा मुहूर्त
| त्योहार | दिन व समय |
| धनतेरस 2025 डेट | 18 अक्टूबर, शनिवार |
| धनतेरस 2025 तिथि | कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि |
| धनतेरस 2025 पूजा मुहूर्त | शाम 19:16 से 20:20 के बीच |
| धनतेरस 2025 प्रदोष काल | शाम 17:48 से 20:20 के बीच |
| धनतेरस 2025 वृषभ काल | शाम 19:16 से 21:11 के बीच |
धनतेरस का महत्व
धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहते हैं। इस पर्व पर देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इसी दिन ही आयुर्वेदिक चिकित्सा के देवता- धन्वंतरि जीवन के अमृत के साथ प्रकट हुए थे। धनतेरस पर मृत्यु के देवता - यमराज का सम्मान भी किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से अकाल मृत्यु का भय कम होता है। तभी इस दिन घर के बाहर यम का दीप जलाया जाता है और सोना खरीदने की परंपरा भी है। धनतेरस पर नमक, झाड़ू, धनिया के बीज, गोमती चक्र आदि की खरीद भी शुभ मानी जाती है।
