शारीरिक और मानसिक बीमारियों से मुक्ति दिलाएंगे धनतेरस के ये 5 उपाय, बेहद हैं अचूक

Dhanteras 2025: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। साल 2025 में यह 18 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन भगवान धन्वंतरि का पूजन किया है। भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के देवता है। इस कारण प्रभु का धनतेरस पर पूजन करने से आरोग्यता आती है। अगर धनतेरस पर कुछ उपायों को अपना लिया जाए तो शारीरिक और मानसिक बीमारियों से मुक्ति मिल जाती है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन उपायों को किया जा सकता है।

Dhanteras 2025: धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, जो दीपावली की शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन न केवल धन-संपदा की प्राप्ति के लिए खास है, बल्कि स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए धनतेरस पर उनके उपाय बीमारियों से छुटकारा दिलाते हैं। 2025 में धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा।

dhanteras puja

धन्वंतरि की पूजा से दूर होंगे रोग

धनतेरस पर कब करें भगवान धन्वंतरि का पूजन?

धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। साल 2025 में यह पर्व 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जा रहा है। त्रयोदशी तिथि 17 अक्टूबर की दोपहर 12:18 बजे से शुरू होगी और 18 अक्टूबर की दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी। शाम को प्रदोष काल में 6:45 से 8:00 बजे तक है। इस समय भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करना सबसे फलदायी माना जाता है।

End of Feed