धनतेरस पर Gold से ज्यादा ये धातुएं खरीदनी मानी जाती हैं शुभ, मां लक्ष्मी तुरंत हो जाती हैं प्रसन्न

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 04:31 PM IST

What To Buy On Dhanteras 2022 To Get Maa Lakshmi Blessings: धनतेरस पर सोना खरीदने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है पर क्या आप जानते हैं कि सोना नहीं बल्कि इन दो चीजों की खरीदारी इस दिन ज्यादा शुभ मानी जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • धनतेरस का दिन नई चीजों की खरीदारी के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है।
  • इस दिन सोना नहीं बल्कि दो ऐसी धातुएं हैं जिनका खरीदना ज्यादा शुभ होता है।
  • कहते हैं इन दोनों धातुओं की खरीदारी से मां लक्ष्मी की जल्द कृपा बरसने लगती है।

Dhanteras Gold Shopping: दिवाली पर्व से पहले धनतेरस के दिन लोग दिल खोलकर खरीदारी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन धन (वस्तु) खरीदने से उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। हिन्दू पंचाग के अनुसार कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि को ये पर्व मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन मनाया जा रहा है। लेकिन खरीदारी के लिए 23 अक्टूबर का दिन ज्यादा शुभ माना जा रहा है। इस पर्व पर सोना खरीदने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। अधिकतर लोग इस दिन सोने के गहनों की खरीदारी करना शुभ मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन सोना (Gold) नहीं बल्कि दो अन्य धातुओ की चीजें खरीदना ज्यादा शुभ माना जाता है। जानिए ये कौन सी धातुएं हैं।

dhanteras 2022 shopping

धनतेरस पर इन दो धातुओं की जरूर करें खरीदारी, मां लक्ष्मी की बरसने लगेगी कृपा

धनतेरस पर चांदी की करें खरीदारी: धनतेरस के दिन चांदी खरीदना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इसके पीछे ये कारण माना जाता है कि चांदी चन्द्रमा का प्रतीक होती है और चंद्रमा हमें शीतलता प्रदान करता है और मन में संतोष रूपी धन का वास होता है। संतोष को ही सबसे बड़ा धन माना जाता है। हालांकि लोग इस दिन सोना खरीदना भी पसंद करते हैं लेकिन ज्योतिष जानकार बताते हैं कि लक्ष्मी चंचला होने से सोना खरीदना उतना शुभ नहीं माना जाता जितनी की चांदी शुभ मानी जाती है। क्योंकि सोना लक्ष्मी का ही रूप ही माना गया है। अतः इस दिन ज्योतिष विशेषज्ञ सोने की बजाय चांदी के बर्तन और गहने खरीदने की सलाह देते हैं।

End of Feed