धनतेरस के त्योहार को खरीदारी से जोड़कर देखा जाता है। दरअसल इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करना बेहद ही शुभ माना जाता है। मुख्य रूप से इस त्योहार पर झाड़ू, बर्तन, धातु (सोना-चांदी), दीपक, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की खरीदारी की जाती है। ऐसा करने के पीछे मान्यता है कि इससे घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। इसके साथ ही ये दिन नींवपूजन, गृहप्रवेश, नए घर की बुकिंग, महत्वपूर्ण बिजनेस डील और नए वाहन की खरीदारी के लिए भी शुभ माना गया है। इस साल धनतेरस पर खरीदारी के कौन से रहेंगे शुभ मुहूर्त जानें इस आर्टिकल में।
धनतेरस 2022 में किस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, जानें यहां
धनतेरस 2022 खरीदारी मुहूर्त (Dhanteras Kharidari Ka Shubh Muhurat 2022)
- धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त 23 अक्टूबर को है।
- 23 अक्टूबर को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि शुभ योग रहेगा।
- दोपहर 2.30 बजे से अमृत सिद्धि योग शुरू हो जाएगा।
- धनतेरस पर सुबह 7.51 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच चर, लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेंगे। इस दौरान खरीदारी करना शुभ होता है।
- इसके बाद दोपहर 1:30 से 3 बजे के बीच का समय भी खरीदारी के लिए शुभ रहेगा।
- इसके बाद शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे के बीच भी खरीदारी की जा सकती है।
- 23 अक्टूबर को राहुकाल शाम 04:19 बजे से शाम 05:44 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में खरीदारी न करें।
धनतेरस पूजा मुहूर्त: धनतेरस पूजा 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन की जा सकेगी। 22 अक्टूबर को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 58 मिनट से रात 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। वहीं 23 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक के बीच धनतेरस पूजा की जा सकेगी।
धनतेरस पर किन चीजों की खरीदारी शुभ? इस दिन नए बर्तन, झाड़ू, चांदी के आभूषण, नए कपड़े, घर की साज-सज्जा का सामान, दीपावली पूजन के लिए भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति और दीपक खरीदना शुभ माना जाता है।
