Dhanteras 2022 Date: धनतेरस पूजा के शुभ मुहूर्त और विधि जानिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 04:28 PM IST

Dhanteras 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India (धनतेरस कब है 2022 में): इस बार धनतेरस का पर्व 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन मनाया जाएगा। यहां जानिए धनतेरस पूजा और खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त।

KEY HIGHLIGHTS
  1. धनतेरस का पर्व 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन मनाया जाएगा।
  2. इस बार त्रयोदशी तिथि के संयोग से ऐसा हो रहा है। दरअसल धनतेरस की तिथि 22 अक्टूबर की शाम से शुरू होकर 23 अक्टूबर की शाम तक रहेगी।
  3. धनतेरस की खरीदारी के लिए 23 अक्टूबर का दिन ज्यादा शुभ रहेगा।

Dhanteras 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: इस साल धनतेरस त्योहार की तारीख को लेकर लोग काफी कन्फ्यूज हैं। कोई 22 अक्टूबर को धनतेरस बता रहा है तो कोई 23 अक्टूबर को। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि धनतेरस का पर्व अमूमन दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इसलिए अधिकतर लोग 22 अक्टूबर को धनतेरस मनाए जाने की बात कर रहे हैं। वहीं कुछ ज्योतिषियों अनुसार इस बार त्रयोदशी तिथि का ऐसा संयोग बना है जिससे ये पर्व दोनों ही दिन मनाया जा सकेगा। दरअसल हिंदू पंचांग अनुसार धनतेरस का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट से शुरू हो रही है और इसकी समाप्ति 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट पर हो रही है।

dhanteras 2022 date

Dhanteras 2022 Date: धनतेरस 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन मनाया जाएगा।

Dhanteras 2022 Date (धनतेरस 2022 कब है?)

ऐसे में दोनों ही दिन तिथि का संयोग पड़ने के कारण ये असमंजस बना हुआ है कि आखिर किस दिन धनतेरस की पूजा की जाए? शास्त्रों के अनुसार धनतेरस की पूजा प्रदोष काल यानी शाम के समय की जाती है, जब स्थिर लग्न होता है। इसके अलावा वृषभ लग्न को स्थिर माना गया है। मान्यता अनुसार इस समय पर धनतेरस पूजा की जाये तो मां लक्ष्मी घर में ठहर जातीं हैं। इस बार त्रयोदशी तिथि 23 अक्टूबर को प्रदोष काल शुरू होने पर ही खत्म हो रही है जिस कारण धनतेरस की पूजा 22 अक्टूबर को ही करना शुभ माना जा रहा है। क्योंकि इस दिन पूजा के लिए ज्यादा समय मिल रहा है।

End of Feed