Dhanteras 2022 Date, Puja Muhurat: शहर अनुसार धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त यहां जानें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 04:26 PM IST

Dhanteras 2022 Date, Puja Timing, Shubh Muhurat in Delhi, Noida, Lucknow, Rajasthan, West Bengal, Patna, Ghaziabad: दिवाली की तरह ही धनतेरस पूजा भी शुभ मुहूर्त में किए जाने का विधान है। इससे पूजा का फल दोगुना प्राप्त होता है। जानें 22 अक्टूबर को धनतेरस पूजा का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त।

Dhanteras 2022 Date, Puja Timing, Shubh Muhurat: धनतेरस का पर्व बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। आमतौर पर ये पर्व दिवाली से दो दिन पहले पड़ता है। धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाए जाने का विधान है। इस बार त्रयोदशी तिथि दो दिन पड़ने के कारण ये पर्व दो दिन मनाया जा रहा है। यानी साल 2022 में 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन धनतेरस पूजा की जा सकेगी। अगर आप 22 अक्टूबर को ये पर्व मना रहे हैं तो जानिए अपने शहर अनुसार धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त।

dhanteras puja

Dhanteras Puja Muhurat: धनतेरस पूजा मुहूर्त अपने शहर अनुसार यहां जानें

धनतेरस 2022 पूजा शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2022 Puja Muhurat)

  • नई दिल्ली 07:01 पी एम से 08:17 पी एम
  • जयपुर 07:10 पी एम से 08:24 पी एम
  • पुणे 07:31 पी एम से 08:36 पी एम
  • गुरुग्राम 07:02 पी एम से 08:18 पी एम
  • चेन्नई 07:13 पी एम से 08:13 पी एम
  • चण्डीगढ़ 06:59 पी एम से 08:18 पी एम
  • नोएडा 07:00 पी एम से 08:16 पी एम
  • हैदराबाद 07:14 पी एम से 08:18 पी एम
  • अहमदाबाद 07:29 पी एम से 08:39 पी एम
  • बेंगलूरु 07:24 पी एम से 08:24 पी एम
  • मुम्बई 07:34 पी एम से 08:40 पी एम
  • मेरठ 06:58 पी एम से 08:15 पी एम
धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर को: बर्तन, सोना-चांदी की खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 4.20 तक रहेगा और दूसरा मुहूर्त शाम 5.40 से 7.30 तक रहेगा। इस दिन वाहन खरीदने और बुकिंग के मुहूर्त दोपहर 2 से 2.50 तक दूसरा मुहूर्त दोपहर 3 से 4.30 तक। इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने का समय दोपहर 1.30 से 3 बजे तक और दूसरा मुहूर्त रात 9 बजे से 10.30 तक।

End of Feed