Devshayani Ekadashi 2025 Date: देवशयनी एकादशी कब है 2025 में, यहां जानिए इसकी सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

Devshayani Ekadashi 2025 Date: सनातन धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस पावन दिन पर व्रत, दान और भक्ति से जीवन में शुभता, शांति और सुख समृद्धि का आगमन होता है। जानिए इस साल ये एकादशी कब मनाई जा रही है।

Devshayani Ekadashi 2025 Date: देवशयनी एकादशी, जिसे आषाढ़ शुक्ल एकादशी और हरि शयनी एकादशी भी कहा जाता है, हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं, और चार माह के लिए संसार के कार्यों से विरक्त हो जाते हैं। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। जानिए इस साल देवशयनी एकादशी कब मनाई जाएगी।

देवशयनी एकादशी 2025 में कब है?

देवशयनी एकादशी 6 जुलाई 2025, रविवार को मनाई जाएगी। इस एकादशी का पारण समय सुबह 05:29 से 08:16 तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय रात 11:10 का है।

End of Feed