Dev Snan Purnima 2026 : आज 108 कलशों से होगा प्रभु जगन्नाथ का अभिषेक, 15 दिनों तक नहीं होंगे जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन

Dev Snan Purnima 2026 : ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि को पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बालभद्र और देवी सुभद्रा को विशेष स्नान कराया जाता है। साल 2026 में यह पूर्णिमा 29 को जून को है।

Dev Snan Purnima 2026 : हिंदू धर्म में भगवान जगन्नाथ की भक्ति और उनसे जुड़ी परंपराओं का विशेष महत्व है। हर साल ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि को देव स्नान पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विशेष स्नान कराया जाता है।

Dev Snan Purnima 2026  देव स्नान पूर्णिमा क्यों खास है (1)

देव स्नान पूर्णिमा क्यों खास है

साल 2026 में देव स्नान पूर्णिमा 29 जून को मनाई जा रही है। इस पवित्र अवसर पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और सुदर्शन चक्र को मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाकर विशेष स्नान कराया जाएगा। अभी स्नान की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मान्यता है कि इस दिन 108 कलशों के पवित्र जल से स्नान करने के बाद भगवान जगन्नाथ बीमार पड़ जाते हैं और करीब 15 दिनों तक भक्तों को दर्शन नहीं देते हैं।

End of Feed