Dev Deepawali 2022 Date Kab Hai in India (देव दीपावली 2022 में कब है): देव दीपावली हिंदुओं का खास त्योहार है। यह हर साल कार्तिक माह में मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने दुराचारी राक्षस त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं की पीड़ा को दूर किया था। कुछ मान्यताओं के अनुसार देव दीपावली (Dev Deepawali 2022 Date) के दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर विचरण करने आते हैं। इस दिन लोग भगवान के स्वागत के घर आंगन में खुशी के दीप जलाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 में इस बार देव दीपावली के दिन (When is Dev Deepawali 2022) बहुत सारे शुभ संयोग भी बनने वाले हैं।
when is Dev Deepawali in 2022
यहां जान लें कि साल 2022 में देव दीपावली कब मनाई जाएगी और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।
Dev Deepawali 2022 Date
हिंदू पंचांग के अनुसार देव दीपावली हर साल कार्तिक महीने में मनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है, कि इस दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर विचरण करने आते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन घर आंगन में दीप जलाने से देवी देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साल 2022 में देव दीपावली 07 नवंबर दिन सोमवार को मनाई जाएगी।
Dev Deepawali 2022 Shubh Muhurt
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार देव दीपावली के दिन कई सारे शुभ संयोग भी बनने वाले हैं।
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:53 से 05:45 सुबह तक
- अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:43 से 12:26 दोपहर तक
- विजय मुहूर्त- 01:54 pm से 02:37 pm तक
- गोधूलि मुहूर्त- 05:32 pm से 05:58 pm तक
- अमृत काल- 05:15pm से 06:54 pm तक है
- रवि योग 08 नवम्बर - 06:37 am से 12:37 pm तक
मान्यता है कि यदि आप सच्चे मन से घर में दीपक जलाकर सभी देवी-देवताओं का की पूजा करें, तो आपके घर के ऊपर आने वाली सभी विघ्न-बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो सकती हैं।
