Deepak Rules: दीपक जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, जगमगा उठेगी किस्मत

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2022, 03:15 PM IST

Deepak Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ से लेकर शुभ कार्यों में दीपक जलाने का महत्व है। इसे तेज और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। लेकिन पूजा में दीपक जलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें, तभी इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दीपक प्रज्वल्लित किए बिना हिंदू धर्म में अधूरी मानी जाती है हर पूजा
  • तुलसी, पीपल, केला जैसे पेड़-पौधों की पूजा में जलाएं मिट्टी का दीपक
  • वास्तु के अनुसार घी का दीपक जलाएं से घर पर आती है पॉजिटिविटी

Puja Deepak Rules and Importance: हिंदू सनातन धर्म में पौराणिक काल से ही पूजा-पाठ में दीपक जलाने की परंपरा चली आ रही। पूजा के समय दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। धर्म शास्त्रों में दीपक जलाने की कई लाभ के बारे में बताए गए हैं। इतना ही नहीं दीपक जलाने से जुड़ी अलग-अलग विधियों के बारे में भी चर्चा की गई है। जैसे हम पूजा में आटे का दीपक, पीतल के दीपक, मिट्टी के दीपक और अन्य धातु से निर्मित दीपक को जलाते हैं। इन सभी का अपना अलग-अलग महत्व होता है। जानते हैं पूजा में दीपक जलाने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियमों के बारे में।

puja deepak

आरती में दीपक जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

दीपक जलाने से वास्तु दोष होता है दूर

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के समय दीपक जलाने का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार घर में दीपक जलाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दरिद्रता का नाश होता है। पुराणों के अनुसार दीपक जलाने का अर्थ होता है जीवन के अंधकार को प्रकाश से दूर करना। वास्तु शास्त्र में भी घर में घी के दीपक जलाने की बात कही गई है।

End of Feed