December Pradosh Vrat Date 2023: मार्गशीर्ष माह का महीना शास्त्रों में बहुत उत्तम माना गया है। प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में किया जाता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस व्रत का नाम दिन के हिसाब से पड़ता है। यदि ये व्रत सोम को पड़ता है, तो इसका नाम सोम प्रदोष व्रत कहलाता है। आइए जानते हैं दिसंबर के महीने में कब- कब प्रदोष व्रत पड़ेगा।
प्रदोष व्रत डेट ( Pradosh Vrat Date 2023)
दिसंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत 10 दिसंबर को पड़ेगा। यह व्रत रविवार को पड़ने के कारण रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा। यह व्रत दिसंबर महीने की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को किया जाएगा।दिसंबर महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 25 दिसंबर को होगा। यह व्रत सोमवार को इस कारण इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। यह व्रत दिसंबर महीने का कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को किया जाएगा।
