December Ekadashi Dates 2025: दिसंबर 2025 में पड़ेंगे तीन एकादशी व्रत, बन रहा अनूठा संयोग, देखें तारीख

Ekadashi Dates In December 2025 (दिसंबर 2025 में एकादशी कब कब है): हर माह में दो एकदशी तिथि पड़ती हैं, लेकिन साल 2025 के आखिरी महीने दिसंबर में तीन एकादशी तिथि पड़ेंगी। इसमें एक मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष में और दो पौष माह की एकादशी होंगी। आइए जानते हैं कि दिसंबर 2025 एकादशी व्रत डेट्स लिस्ट।

Ekadashi Date In December 2025: सनातन धर्म में एकादशी तिथि को काफी महत्वपूर्ण माना जााता है। साल में कुल 24 एकादशी तिथि पड़ती हैं। इसमें से हर माह में लगभग दो एकादशी होती हैं, जिनमें एक कृष्ण पक्ष और एक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि होती है। वहीं, साल 2025 के आखिरी महीने दिसंबर में 3 एकादशी तिथि पड़ने जा रही हैं। इनमें से एक एकादशी तो मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष होगी। वहीं, दो एकादशी तिथि पौष माह की पड़ेंगी।

दिसंबर 2025 में एकादशी कब-कब हैं

दिसंबर 2025 में एकादशी कब-कब हैं

Ekadashi Dates In December 2025 (दिसंबर 2025 में एकादशी कब-कब है)

साल 2025 के दिसंबर महीने की शुरुआत ही एकादशी तिथि से होगी और अंत भी एकादशी तिथि पर होगा। इस कारण यह महीना बेहद ही शानदार रहने वाला है। पंचांग के अनुसार साल 2025 के दिसंबर महीने में मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी की शुरुआत 30 नवंबर की रात 9 बजकर 29 से होगी और 1 दिसंबर शाम 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। इस कारण उदया तिथि के अनुसार, 1 दिसंबर के दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

End of Feed