बेअसर हो जाएगी साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा , हर शनिवार को कर लें शनिदेव के इस स्तोत्र का पाठ

Dashrath Krit Shani Stotra: शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में व्यक्ति का कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। माना जाता है यह समय काफी कठिन होता है। ऐसे में लोग कई प्रकार के ज्योतिष उपायों को अपनाते हैं। इन्हीं में से एक बेहद ही शक्तिशाली उपाय प्रचलित है, जिसको करने से साढ़ेसाती और ढैय्या बिल्कुल कम हो जाता है। आइए जानते है कि वह उपाय क्या है?

Dashrath Krit Shani Stotra: ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में शनि देव को कर्मफल देने वाला माना जाता है। कहा जाता है कि शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं, वे न्यायाधीश हैं। इस कारण लोगों को शनि की ढैय्या, महादशा और साढ़ेसाती में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

दशरथकृत शनि स्तोत्र के लाभ

दशरथकृत शनि स्तोत्र के लाभ

इन सभी परेशानियों के लिए लोग कई प्रकार के उपाय करते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार अगर व्यक्ति दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर लें तो शनिदेव उसको पीड़ा नहीं देते हैं। मान्यता है कि इस स्तोत्र की रचना अयोध्या के राजा और भगवान राम के पिता महाराज दशरथ ने की थी। इस स्तोत्र का पाठ करने से शनि से जुड़ी परेशानियों में कमी आती है और जीवन में स्थिरता और राहत मिलती है।

End of Feed