दशा माता व्रत कब है 2026 में? यहां से नोट करें तिथि, पूजा विधि और व्रत के नियम

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर दशा माता का व्रत रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि दशा माता का व्रत करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। तो साल 2026 में ये कब और किस दिन है, इसके बारे में आप यहां से जान सकते हैं।

हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर किए जाने वाला व्रत दशा माता व्रत कहलाता है। इस दिन दशा माता की पूजा होती है। इस दिन महिलाएं कच्चे सूत को 10 तार का डोरा बनाकर उसमें 10 गांठ लगाती हैं और पीपल के पेड़ की पूजा करते हुए इस डोरा को गले में बांधती हैं। कहते हैं कि ये व्रत महिलाएं घर की खराब दशा सुधारने के लिए करती हैं। कहते हैं कि दशा माता व्रत करने से घर की दरिद्रता खत्म होती है और अनिष्ट कारक ग्रहों की दशा शांत होती है। साल 2026 में दशा माता व्रत कब है, ये आप यहां से जान सकते हैं।

दशा माता व्रत कब है 2026 में (pc: pinterest)

दशा माता व्रत 2026 कब है?

दशमी तिथि का प्रारम्भ 13 मार्च 2026 की सुबह 6 बजकर 28 मिनट से होगा और अगले दिन यानी 14 मार्च 2026 की सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर ये तिथि समाप्त होगी। ऐसे में दशा माता का व्रत 13 मार्च, दिन शुक्रवार को ही किया जाएगा।

End of Feed