Daily Horoscope (आज का राशिफल) 07 October 2026: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल कर्क राशि, सूर्य कन्या राशि, बुध और शुक्र तुला राशि, राहु कुंभ राशि और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। पितृ पक्ष भी चल रहा है। आज इंदिरा एकादशी के व्रत का पारण किया जाएगा। बुधवार होने से भगवान गणेश की पूजा विशेष शुभ रहेगी। भगवान विष्णु की उपासना, श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन और श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। रात में हनुमान जी की पूजा करें। पितरों का श्राद्ध, अन्नदान और गाय को घर की बनी रोटी व गुड़ खिलाना शुभ रहेगा। राहु से संबंधित द्रव्यों में उड़द और तिल का दान भी किया जा सकता है।
7 अक्टूबर का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा पंचम भाव में और गुरु-मंगल चतुर्थ भाव में हैं। रियल एस्टेट और बैंकिंग फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। पंचम भाव में चंद्रमा के साथ केतु का प्रभाव तनाव बढ़ा सकता है, इसलिए भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। बिजनेस में आज कोई नया दायित्व मिल सकता है और उसे पूरा करने में आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्टूडेंट्स करियर की बाधाओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। नौकरी में प्रमोशन के लिए थोड़ी परेशानी रहेगी, लेकिन प्रयास जारी रखने से रास्ता खुलेगा। कफ जनित परेशानी परेशान कर सकती है। ऑफिस में क्रोध पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें।
शुभ रंग: सफेद और लाल
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए राशि स्वामी शुक्र छठे भाव में हैं और चंद्रमा-केतु चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी और करियर में नई अपॉरचुनिटी मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर वर्कलोड बढ़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। अपने काम पर फोकस बनाए रखें। किसी उच्चाधिकारी का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरा होगा। पारिवारिक तनाव मन को परेशान कर सकता है, लेकिन लव लाइफ में सुखद स्थिति रहेगी। नौकरी में अपनी योग्यता साबित करने का अच्छा मौका मिल सकता है।
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और मंदिर में हनुमान जी की तीन परिक्रमा करें।
शुभ अंक: 02 और 03
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु और मंगल दूसरे भाव में रहकर आत्मबल और आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। सूर्य चौथे भाव में और बुध-शुक्र पंचम भाव में हैं, जिससे नौकरी बदलने की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। जमीन या मकान में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा-केतु तीसरे भाव में हैं, जिससे पराक्रम बढ़ेगा और महत्वपूर्ण फैसले लेने का साहस मिलेगा। बिजनेस के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। कोई महत्वपूर्ण सरकारी काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और लव लाइफ भी शानदार रहेगी। शाम को लॉन्ग ड्राइव या छोटी यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
शुभ अंक: 04 और 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु और मंगल आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि चंद्रमा और केतु दूसरे भाव में हैं। स्टूडेंट्स करियर में कुछ नया करने की शुरुआत कर सकते हैं। शनि भाग्य भाव में रहकर आपके प्रयासों को मजबूती देंगे। चौथे भाव में शुक्र घर-परिवार और सुख-सुविधाओं के लिए शुभ रहेंगे। वर्तमान नौकरी या काम की जगह से मन मुताबिक सफलता नहीं मिल रही है तो आगे बदलाव की योजना बन सकती है। बिजनेस डील से भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: भगवान शिव के मंदिर जाएं और गुड़ का दान करें।
शुभ अंक: 02 और 09
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 80%
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा और केतु आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में प्रगति को लेकर खुशी मिलेगी। बिजनेस की उन्नति में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कोई नई बिजनेस डील सामने आ सकती है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। छात्रों के लिए समय महत्वपूर्ण है, इसलिए पढ़ाई में फोकस बनाए रखें। बुध और शुक्र तीसरे भाव में हैं, जबकि गुरु व्यय भाव में हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। काम के बीच इमोशनल होकर फैसला लेने से बचें।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें।
शुभ रंग: हरा और पीला
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य आपकी राशि में हैं और बुध-शुक्र दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति धन, वाणी और पारिवारिक मामलों में अच्छा परिणाम देगी। चंद्रमा बारहवें भाव में और गुरु-मंगल ग्यारहवें भाव में हैं, जिससे अचानक धन लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। घर में धार्मिक अनुष्ठान का माहौल सकारात्मक ऊर्जा देगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा अचानक मिल सकता है। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग बनेगी। नौकरी और कारोबार में काम की गति बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें। अन्नदान करते रहें।
शुभ अंक: 03 और 09
शुभ रंग: पीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 70%
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा ग्यारहवें भाव में हैं, जिससे बिजनेस और कमाई में लाभ मिलेगा। शनि छठे भाव में और गुरु-मंगल दसवें भाव में हैं। करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के लिए मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। छात्र करियर डेवलपमेंट पर फोकस करेंगे। आर्थिक सफलता मन को प्रसन्न रखेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी और धार्मिक यात्रा के योग भी बन सकते हैं। जिन लोगों को बीपी या शुगर की परेशानी रहती है, उन्हें खानपान में विशेष सावधानी रखनी होगी। लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और क्रोध से बचें।
शुभ अंक: 01 और 09
शुभ रंग: आसमानी और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए राशि स्वामी मंगल गुरु के साथ नवम भाव में हैं, जिससे भाग्योदय के रास्ते खुलेंगे। सूर्य ग्यारहवें भाव में और बुध-शुक्र बारहवें भाव में हैं। नौकरी में प्रमोशन के लिए समय अनुकूल रहेगा। लंबे समय से चली आ रही नौकरी संबंधी चिंता का समाधान जल्द मिल सकता है। मेष और कर्क राशि के मित्रों का सहयोग काम आएगा। बिजनेस में भी लाभ के योग हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा।
आज का उपाय: हनुमान मंदिर जाएं और तीन परिक्रमा करें। माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ अंक: 01 और 02
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा नवम भाव में रहकर भाग्य को मजबूत करेंगे। शनि चौथे भाव में हैं, जबकि गुरु-मंगल अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन को लेकर खुशी मिल सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर पहले से ज्यादा फोकस करना होगा। लव लाइफ में परेशानी आ सकती है। बिजनेस में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए किसी भी बड़े फैसले को सोच-समझकर लें। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने से उत्साह बढ़ेगा। धार्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी।
आज का उपाय: घर में तुलसी को जल अर्पित करें और तुलसी के पत्ते भगवान विष्णु को चढ़ाएं।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा और केतु अष्टम भाव में हैं, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहना होगा। शनि तीसरे भाव में मजबूत स्थिति में हैं। गुरु-मंगल सप्तम भाव में रहकर बिजनेस में प्रगति के रास्ते खोलेंगे। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए समय बेहतर है। बिजनेस पहले से मजबूत होगा और जल्द ही नौकरी में बदलाव या प्रमोशन का मौका मिल सकता है। छात्र अपने करियर को सही दिशा दे पाएंगे। जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा और प्रेम संबंधों में भी खुशी मिलेगी।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
शुभ अंक: 04 और 07
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा सप्तम भाव में और शनि दूसरे भाव में हैं। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में ग्रोथ के लिए समय शुभ है। कारोबार को आगे बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। गुरु छठे भाव में हैं और राहु आपकी राशि में हैं, जिससे आर्थिक लाभ के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। छात्रों के करियर में सुधार आएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दान-पुण्य से दिन की सकारात्मकता बढ़ेगी।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
शुभ अंक: 03 और 09
शुभ रंग: नीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए गुरु और मंगल पंचम भाव में हैं, जो छात्रों के लिए काफी शुभ स्थिति है। स्टूडेंट्स अपने करियर को सही दिशा देंगे और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। शुक्र अष्टम भाव में रहकर आर्थिक मामलों में फायदा दे सकते हैं। स्टडी प्रोग्रेस में टीचर्स और मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के अच्छे योग हैं और मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। ऑफिस में विवादों से बचना जरूरी होगा। अन्नदान करते रहने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
