Vastu Tips: घर का आंगन बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, खुशहाली का खुल सकता है रास्ता

Vastu Tips: घर का आंगन केवल घर की खूबसूरती नहीं बढ़ाता, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली का भी केंद्र माना जाता है। आइए जानते हैं आंगन से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स...

Vastu Tips: भारतीय घरों में आंगन केवल खुली जगह नहीं होता, बल्कि इसे परिवार की ऊर्जा, सकारात्मकता और आपसी मेलजोल का केंद्र माना जाता है। पुराने समय में लगभग हर घर में आंगन होता था, जहां सुबह की धूप, तुलसी पूजन, बच्चों का खेल और परिवार के सामूहिक पल जुड़ते थे। वास्तु शास्त्र भी आंगन को घर का महत्वपूर्ण हिस्सा मानता है। मान्यता है कि यदि आंगन का निर्माण सही दिशा, आकार और व्यवस्था के अनुसार किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मानसिक शांति का वातावरण बना रहता है। आइए जानते हैं कि घर का आंगन बनाते समय किन वास्तु नियमों (Home Courtyard Vastu) का ध्यान रखना चाहिए।

Vastu Tips

आंगन के लिए वास्तु टिप्स

खुला रखें घर का मध्य भाग

वास्तु शास्त्र में घर के मध्य भाग को ब्रह्मस्थान कहा जाता है। यदि आंगन घर के मध्य में बनाया जाए और उसे खुला तथा साफ रखा जाए तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बेहतर माना जाता है। इस स्थान पर भारी सामान, स्टोर रूम या स्थायी निर्माण करने से बचना चाहिए। खुला आंगन घर में प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा के प्रवेश को भी बढ़ाता है।

End of Feed