वृश्चिक राशि में 3 बड़े ग्रहों की युति, इन 4 राशियों को करियर में होगा बंपर लाभ

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 5, 2023, 12:44 PM IST

Surya, Shukra And Budh In Vrischika Rashi: सूर्य, बुध और शुक्र के एक साथ वृश्चिक राशि में होने से कई जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

नवंबर का महीना ग्रह-गोचरों के लिहाज से शानदार रहने वाला है। इस महीने 3 बड़े ग्रह एक ही राशि में गोचर करेंगे। ये ग्रह हैं सूर्य, शुक्र और बुध। इन तीनों ग्रहों का वृश्चिक राशि में गोचर होने जा रहा है। ये गोचर कई राशियों की जिंदगी में कई अहम बदलाव लेकर आएगा। ग्रहों की युति के कारण कई जातकों को करियर में शानदार सफलता मिलेगी। यहां आप जानेंगे किन राशियों की जिंदगी में ये गोचर खुशियां लेकर आ रहे हैं।

november 2022

नवंबर में वृश्चिक राशि में ग्रहों की युति का 4 राशियों को लाभ मिलेगा

नवंबर में वृश्चिक राशि में ग्रहों की युति का अद्भुत संयोग

ग्रहगोचर समय
शुक्र का वृश्चिक में गोचर11 नवंबर शाम 07 बजकर 52 मिनट
बुध का वृश्चिक में गोचर 13 नवंबर रात 09 बजकर 06 मिनट पर
सूर्य का वृश्चिक में गोचर16 नवंबर शाम 06 बजकर 58 मिनट पर

3 ग्रहों के राशि परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ?

राशियां शुभ प्रभाव
वृषभ राशिग्रहों के राशि परिवर्तन के चलते वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। इस राशि के जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। साथ ही ये अवधि सरकारी नौकरी करने वालों जातकों के लिए भी अच्छे परिणाम लेकर आएगी।
कर्क राशिआर्थिक दृष्टि के लिहाज़ से ये समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। आपको कारोबार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और आप अपने क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ेंगे।
तुला राशिइस राशि के जातकों को सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि की संभावना है। करियर के क्षेत्र में जातकों को सफलता प्राप्त होगी।

End of Feed