Chor Panchak 2026 : 31 जुलाई से शुरू होगा चोर पंचक, जानिए इस दौरान क्या करें और किन कामों से बचें

Chor Panchak 2026 : जुलाई 2026 के अंतिम दिन 31 जुलाई से चोर पंचक की शुरुआत होने जा रही है। इस दिन से 5 दिनों तक कुछ कार्य वर्जित हो जाएंगे।

Chor Panchak 2026 : जुलाई 2026 में दूसरे पंचक की शुरुआत आखिरी दिन से होने जा रही है। इस बार जुलाई महीने का दूसरा पंचक 31 जुलाई, शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 38 मिनट से शुरू होगा और 4 अगस्त 2026 की रात 9 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। शुक्रवार से शुरू होने के कारण इसे चोर पंचक कहा जाएगा। इस पंचक के दौरान कुछ कार्यों को करने से बचने की मान्यता है। वहीं, पूजा-पाठ, मंत्र जाप और आध्यात्मिक साधना के लिए यह समय उपयोगी माना जाता है।

Chor Panchak 2026  कब से शुरू होगा चोर पंचक

कब से शुरू होगा चोर पंचक

ज्योतिष शास्त्र में पंचक का संबंध चंद्रमा की स्थिति से माना जाता है। जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण से लेकर शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों से गुजरते हैं, तब पंचक की अवधि मानी जाती है। 31 जुलाई को चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करने के साथ पंचक की शुरुआत होगी और 4 अगस्त की रात चंद्रमा के मीन राशि से आगे बढ़ने के साथ यह अवधि समाप्त हो जाएगी। पंचांग गणना और अपने नाम के अनुसार पंचक करीब पांच दिन तक रहता है।

End of Feed