Chitragupta Puja 2025 Date: साल 2025 में चित्रगुप्त पूजा कब है? नोट करें चित्रगुप्त पूजा की तारीख और पूजा का समय

Chitragupta Puja 2025 Date: चित्रगुप्त जी महाराज कायस्थ समाज के कुलदेवता माने जाते हैं। भगवान के पास मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा होता है और वही ये निर्णय लेते हैं कि मृत्यु के बाद मनुष्य स्वर्गवासी होगा या नरक में स्थान मिलेगा। हर साल दीवाली के बाद चित्रगुप्त पूजा की जाती है। इस साल ये किस तारीख पर है, ये आप यहां से जानें।

Chitragupta Puja 2025 Date: हिन्दू धर्म में 33 कोटी देवी देवता हैं। इनमें चित्रगुप्त जी महाराज का नाम भी शामिल है। चित्रगुप्त भगवान को मनुष्यों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाला देवता कहा जाता है, साथ ही इन्हें देवताओं का लेखपाल भी कहा जाता है। चित्रगुप्त जी महाराज विशेष रूप से कायस्थ समुदाय के पूज्य कुलदेवता हैं। मृत्यु के बाद व्यक्ति स्वर्ग जाएगा या नरक, इसका फैसला चित्रगुप्त जी महाराज की कर्म-पुस्तिका से ही होता है। चित्रगुप्त भगवान की पूजा दीपावली के आखिरी दिन यानि भाई दूज पर होती है। इस साल ये खास दिन कब है और चित्रगुप्त पूजा कब की जाएगी, ये आप यहां से जान सकते हैं।

साल 2025 में चित्रगुप्त पूजा कब है? (pic credit: iStock)

चित्रगुप्त पूजा कब है 2025 में?

साल 2025 में 23 अक्टूबर, दिन गुरुवार को चित्रगुप्त पूजा सेलिब्रेट किया जाएगा। इसी दिन भाई दूज भी मनाया जाएगा।

End of Feed