Chhath Puja Date 2024: इस साल छठ पूजा कब है, जानिए नहाय खाय से लेकर सारी तिथियां

Chhath Puja Date 2024: छठ पूजा का त्योहार बिहार, झारखंड और यूपी में विशेषतौर प मनाया जाता है। ये पर्व प्रकृति और आस्था का प्रतीक है। आइए जानते हैं इस साल छठ पूजा कब है। यहां नोट करें नहाय खाय से लेकर पारण तक की डेट।

Chhath Puja Date 2024: सनातन धर्म में छठ पूजा का बहुत ही खास महत्व है। ये पर्व एक महापर्व कहलाता है। छठ पूजा का त्योहार पूरे चार दिनों तक चलता है। ये त्योहार लोक आस्था का पर्व है। इस पर्व में आस्था और प्रकृति का संगम नजर आता है। छठ पर्व में सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित किया जाता है और छठी माई की पूजा की जाती है। छठी माई को सूर्य देवता की बहन माना जाता है। छठ पूजा पर सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित करने से छठी माता प्रसन्न होती हैं और अपने साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति करती हैं। छठ का व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख, समृद्धि आती है। आइए जानें कब है छठ पूजा और इसकी सारी तिथियों के बारे में।

Chhath Puja Date 2024 (छठ पूजा कैलेंडर 2024)

  • नहाय खाय- 05 नवंबर 2024
  • खरना- 06 नवंबर 2024
  • शाम का अर्घ्य- 07 नवंबर
  • सुबह का अर्घ्य- 08 नवंबर

End of Feed