Chhath Puja Kab Hai: 2025 में छठ पूजा कब है? कार्तिक छठ के कैलेंडर से जानें नहाय खाय से पारण तक की सही तारीख

Chhath Puja 2025 Mein Kab Hai (छठ पूजा कब है): नवरात्रि के दिन चल रहे हैं और कुछ दिनों बाद ही दिवाली आएगी और फिर छठ पूजा। यूपी-बिहार का महापर्व छठ पूजा इस साल किस तारीख से शुरू है और इसका पारण कब होगा, ये सब आप यहां से जान सकते हैं।

Chhath Puja 2025 Mein Kab Hai (छठ पूजा कब है): दीवाली के बाद से ही यूपी-बिहार और झारखंड में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। अब चूंकि दीवाली के दिन नजदीक हैं तो छठ कब है इसे भी खूब सर्च किया जा रहा है। ऐसे में आप यहां से छठ का कैलेंडर देख सकते हैं और छठ पूजा की डेट्स को विस्तार में जान सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि छठ पूजा का नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक किस दिन है। यहां आपको सही तारीख की जानकारी दी गई है।

छठ पूजा 2025 (pic credit: canva)

छठ पूजा डेट्स (Chhath Puja Dates 2025)-

25 अक्टूबरनहाय खाय
26 अक्टूबरखरना
27 अक्टूबरसंध्या अर्घ्य
28 अक्टूबरसूर्य अर्घ्य

कैसे की जाती है छठ पूजा? (Chhath Puja Vidhi)-

इस साल नहाय-खाय 25 अक्टूबर, शनिवार के दिन होगा। पंचांग के अनुसार, नहाय खाय कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थि तिथि पर किया जाता है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी में स्नान और ध्यान के बाद सूर्य देव की पूजा करती हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर खरना मनाया जाता है। खरना के दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और छठी मैया की पूजा में लीन रहती हैं। इस साल खरना 26 अक्टूबर, रविवार के दिन है। 27 अक्टूबर, सोमवार के दिन छठ पूजा का तीसरा दिन है जिसमें डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसकी अगली सुबह 28 अक्टूबर, मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाना है। इसके साथ ही छठ पूजा की समाप्ति हो जाएगी।

End Article
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, ज...

End of Feed