Chhath Puja 2024 Date: छठ पूजा को आस्था का महापर्व माना जाता है। ये पर्व बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। छठ पूजा में छठी मैया और भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। छठ व्रत की महिमा अपरंपार है। इस व्रत को करने से और विधिपूर्वक पूजा करने से साधक की हर समस्या का समापन हो जाता है और घर परिवार में सुख, समृद्धि आती है। छठ का व्रत खासतौर पर संतान सुख की प्राप्ति के लिए और संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है। इस व्रत में व्रती पूरे चार दिन तक उपवास रखती हैं और सच्चे मन से छठी मैया की पूजा करती हैं। छठ पूजा के चौथे सुबह का अर्घ्य देने के बाद व्रती के द्वारा इस व्रत को खोला जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब है छठ पूजा। यहां देखें पूरा कैलेंडर।
Chhath Puja 2024 Date Calendar (छठ पूजा कैलेंडर 2024
| नहाय खाय | 5 नवंबर 2024 |
| खरना | 6 नवंबर 2024 |
| संध्या अर्घ्य | 7 नवंबर 2024 |
| उषा अर्घ्य | 8 नवंबर 2024 |
Kartik Chhath Puja 2024 Date (कार्तिक छठ पूजा 2024)
कार्तिक महीना का छठ पर्व हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होती है और इस पर्व का समापन कार्तिक मास की सप्तमी तिथि के दिन होता है। इस साल कार्तिक छठ की शुरुआत 5 नवंबर से होगी और इसका समापन 8 नवंबर को होगा।छठ पूजा का महत्व (Chhath Puja Importance)
सनातन धर्म में छठ पूजा के त्योहार का बहुत ही विशेष महत्व है। ये पर्व आस्था और भक्ति का सबसे बड़ा पर्व कहलाता है। छठ पूजा के दिन छठी मैया और भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। छठ का व्रत खासतौर से महिलाओं द्वारा अपने पति और संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है। इसके साथ ही छठ का व्रत करने से परिवार में सुख, समृद्धि बनी रहती है।
