Chhath Puja Ke Niyam: छठ पूजा के समय रखें इन बातों का ध्यान, जानिए क्या करें और क्या ना करें

Chhath Puja 2023 Niyam: आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से हो रही है। इस पर्व का समापन 20 नवंबर को होगा। छठ पूजा के व्रत के बहुत से नियम हैंय़ आइए जानते हैं छठ पूजा के दिन क्या करें क्या ना करें। यहां जानें सारी जानकारी।

Chhath Puja 2023 Niyam: सूर्य देव और छठी मैया की पूजा को समर्पित छठ पूजा 17 नवंबर, शुक्रवार से शुरू हो रहा है। छठ पूजा व्रत संतान प्राप्ति, परिवार की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। जो लोग इस व्रत को लंबे समय से कर रहे हैं वे इस व्रत के नियमों को जानते हैं। छठ पूजा के बहुत सारे नियम हैं। आइए जानते हैं छठ पूजा के दौरान क्या करना चाहिए। क्या नहीं करना चाहिए।

Chhath Puja 2023 Niyam

छठ पूजा के दौरान करें ये काम (Do These Things During Chhath Puja)

  1. छठ पूजा के दौरान पूजा का प्रसाद बनाने के लिए मिट्टी के बर्तन का प्रयोग करें।
  2. छठ पूजा का प्रसाद हमेशा मिट्टी के चूल्हे पर ही बनाया जाता है। यदि मिट्टी का ना हो तो साफ चूल्हे पर प्रसाद बनाएं।
  3. छठ पूजा के नहाय- खाय के दिन भात, चने का दाल और लौकी की सब्जी का सेवन जरूर करें।
  4. छठ पूजा से पहले खाने में अरवा चावल और सेंधा नमक का ही प्रयोग करें।
  5. छठ पूजा के दौरान साफ स्थान पर ही भोजन पकाएं।

छठ पूजा के दौरान ना करें ये काम ( Do not do these things during Chhath Puja)

  1. छठ पूजा के दौरान भूलकर ही प्याज लहसन ना खाएं। इस समय सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
  2. छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय प्लास्टिक के बर्तनो का प्रयोग ना करें।
  3. छठ पूजा के व्रत के दौरान पानी का भी सेवन ना करें।
  4. छठ पूजा की शुरुआत से ही बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए।

End of Feed