Chhath Puja 2022 Kharna: छठ महापर्व के दूसरे दिन ये हैं व्रत के नियम, नहाय खाय के बाद जानिए खरना की पूजा विधि

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 03:15 PM IST

Chhath Puja 2022 Kharna Kab Hai, Puja Vidhi, Muhurat in Hindi: छठ पूजा का पहला दिन नहाय खान होता है। वहीं, कार्तिक मास की पंचमी में छठ का दूसरा दिन खरना होता है। खरना के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। जानिए खरना से जुड़ी पूजा विधि और इनके नियम।

KEY HIGHLIGHTS
  • छठ का त्योहार नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है।
  • छठ पूजा के दूसरा दिन को खरना कहा जाता है।
  • खरना में महिलाएं सूर्यास्त तक व्रत रखती हैं।

Chhath Puja 2022 Kharna Importance and Vidhi: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो गई है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन छठी मईया और सूर्य भगवान की पूजा अर्चना की जाती हैं और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। छठ पूजा का पहला दिन नहाय खाय होता है। वहीं, दूसरे दिन को खरना कहा जाता है। शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व में श्रद्धालु 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर खरना करते हैं।

Chhath-Puja-2022-Kharna

Chhath Puja 2022

छठ पूजा के दूसरे दिन खरना (Kharna) होता है। खरना का मतलब शुद्धिकरण होता है। व्रती महिलाएं सूरज उगने से लेकर सूर्यास्त तक कठिन निर्जला व्रत करती हैं। शाम को महिलाएं गुड़ और खीर का प्रसाद खाकर अपना उपवास खोलती हैं। इसके बाद ये प्रसाद सभी लोगों को बांटा जाता है। दिवाली की तरह इस त्योहार में भी साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके अलावा सात्विक भोजन भी किया जाता है। ऐसे में लहसुन और प्याज बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। खाना बनाने के लिए नए मिट्टी और आम की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है।

End of Feed