Chhath Puja 2022: छठ त्योहार नहीं, बिहारियों के लिए है यादों का संसार, जानिए कब से शुरू होगा ये महापर्व

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 01:21 PM IST

Chhath Puja 2022 Date: भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है, हर राज्य का अपना एक मुख्य त्योहार है..जैसे बंगाल का दुर्गा पूजा, गुजरात की नवरात्रि, महाराष्ट्र का गणेश उत्सव और बिहार का छठ।

Chhath Puja 2022 In Bihar: दिवाली के बाद पूरे देश में त्योहारों का अंत हो जाता है। मगर दिवाली के अंत के साथ होती है महापर्व छठ की तैयारियों की शुरुआत। 4 दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ के बारे में अब देश ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी जानते हैं। आधुनिकता की दौड़ में शायद यही वो त्योहार है जो जरा भी नहीं बदला, शायद इसलिए ही इसे महापर्व कहा जाता है।

chhath puja

Chhath Puja 2022: इस साल ये पर्व 28 अक्टूबर 2022 से शुरू होगा और 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगा।

Chhath Puja 2022 Dates

इस साल छठ पूजा का महापर्व 28 अक्टूबर 2022 से शुरू हो रहा है। कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस साल ये पर्व 28 अक्टूबर 2022 से शुरू होगा और 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। 28 अक्टूबर को नहाय खाय होगा। 29 अक्टूबर को खरना होगा। 30 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 31 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस पर्व का समापन किया जाएगा।

End of Feed