छेरछेरा कब है 2026 में, क्यों इस दिन किया जाता है अन्न का दान

Cherchera 2026 Kab Hai (छेरछेरा 2026 डेट): छेरछेरा त्योहार फसल की कटाई से जुड़ा है और छत्तीसगढ़ में मनाया जाता है। इस दिन अन्न का दान दिया और लिया भी जाता है। यहां जानें 2026 में छेर छेरा कब मनाया जाएगा। क्या है छेर छेरा 2026 की डेट।

Cherchera 2026 Kab Hai (छेरछेरा 2026 डेट): छत्तीसगढ़ का प्रमुख लोकपर्व छेरछेरा हर साल पौष पूर्णिमा को बड़े उत्साह और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया जाता है। यह पर्व नई फसल, दान-पुण्य और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। यहां छेरछेरा 2026 की तिथि से लेकर इससे जुड़ी परंपराओं, लोककथाओं और महत्व तक की पूरी जानकारी आप पढ़ सकते हैं।

cherchera kab hai 2026

छेर छेरा 2026 की डेट ( Pic: iStock)

छेरछेरा कब है 2026 में?

छेरछेरा तिहार पौष पूर्णिमा को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में पौष पूर्णिमा 2 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को है तो छेरछेरा भी इसी दिन मनाया जाएगा। इसी दिन पूरे छत्तीसगढ़ में छेरछेरा पुन्नी मनाई जाएगी। यह तिथि बेहद खास होती है, क्योंकि यह नई फसल के आगमन का त्योहार है। कई लोग इस दिन शाकंभरी देवी की पूजा करके उन्हें नई फसल अर्पित करते हैं, जिन्हें अन्नपूर्णा का रूप माना जाता है।

End of Feed