Chaurchan Puja Kab Hai 2024: चौरचन पूजा कब है 2024, जानिए इसकी सही डेट, मुहूर्त और पूजा विधि

Chaurchan 2024 Date: चौरचन पूजा का पर्व हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है जो अमूमन हरतालिका तीज के दिन या इसके अगले दिन पड़ता है। जानिए इस साल चौरचन पूजा कब है।

Chaurchan 2024 Date (चौरचन पूजा कब है 2024): चौरचन पूजा को चौथ चंद्र (Chauth Chandra 2024 Date) के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, मिथिला और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा होती है। कहते हैं ये वही दिन है जब चंद्रमा को कलंक लगा था। इसलिए इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से उन्हें कलंक से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन माताएं अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए व्रत भी रखती हैं। चलिए जानते हैं इस साल चौरचन पूजा कब पड़ेगी।

Chaurchan 2024 Date

Chaurchan 2024 Date

चौरचन पूजा 2024 तिथि व मुहूर्त (Chaurchan Puja 2024 Date And Time)

चौरचन पूजा 06 सितंबर दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। भाद्रपद शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि 06 सितम्बर 2024 की दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी और इसकी समाप्ति 07 सितम्बर 2024 की शाम 05 बजकर 37 मिनट पर होगी।

End of Feed