Chaurchan Puja 2023 Date: हर साल भादव महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को चौरचन का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व का बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में खास महत्व है। मिथिला पंचाग के अनुसार इस बार यह व्रत 18 सितंबर 2023 को सोमवार के दिन रखा जाएगा। इस व्रत को चौठ चन्द्र के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन चांद की पूजा का विधान है। इस दिन पूरे दिन व्रती व्रत रखती हैं और अच्छे- अच्छे पकवान बनाये जाते हैं। शाम को उन्हीं पकवानों से चांद देवता को अर्घ्य चढ़ाया जाता है। आइए जानते हैं चौरचना के महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में।
Chaurchan Puja 2023 Date
