Aaj Chand Kab Ugega: आज बिहार में कितने बजे निकलेगा चौरचन का चांद, जानें मिथिलांचल के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

Chaurchan 2026 Moon Rise Time: चौरचन 2026 आज 14 सितंबर को मिथिलांचल समेत पूरे बिहार में मनाया जा रहा है। जनकपुरधाम, मधुबनी, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर समेत प्रमुख शहरों में श्रद्धालु चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देंगे। जानें बिहार के शहरों में चांद निकलने का समय...

Chaurchan 2026 Moon Rise Time: मिथिलांचल का बेहद खास लोकपर्व चौरचन यानी चौठचंद्र आज, 14 सितंबर 2026, सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से जुड़े इस पर्व में चंद्रदेव की विशेष पूजा की जाती है। शाम ढलते ही घरों के आंगन में अरिपन सजता है, पूजा की थाली तैयार होती है और परिवार चांद के दर्शन का इंतजार करता है। चंद्रमा के दर्शन के बाद उन्हें अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना की जाती है। जानें बिहार के प्रमुख शहरों में चौरचन (Chaurchan 2026) का चांद कब दिखेगा।

Chaurchan Moon Rise Time

बिहार में कब दिखेगा चौरचन का चांद

आज कितने बजे होगा चंद्र दर्शन?

चौरचन में चांद का इंतजार सामान्य पूर्णिमा की तरह देर रात तक नहीं करना पड़ता। उपलब्ध पंचांग गणनाओं के अनुसार मिथिलांचल के कई शहरों में आज सूर्यास्त के बाद से लेकर शाम करीब साढ़े सात बजे तक चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय रहेगा। दरभंगा और मधुबनी में यह अवधि लगभग शाम 5:52 बजे से 7:36 बजे तक बताई गई है। वहीं सहरसा में करीब 5:50 से 7:34 बजे, जबकि पूर्णिया और कटिहार में करीब 5:46 से 7:31 बजे तक अर्घ्य का समय बताया गया है।

End of Feed