Chaturmas Niyam: क्या है चातुर्मास, जानिए इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं

Chaturmas Ke Niyam 2025: चातुर्मास आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक लगभग चार महीनों तक चलता है। इस काल में भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं, इसलिए इसे तप, व्रत और साधना का विशेष समय माना जाता है।

Chaturmas Ke Niyam 2025: चातुर्मास हिंदू धर्म में एक पवित्र अवधि है, जो देवशयनी एकादशी से शुरू होकर देवउठनी एकादशी तक चलती है। 2025 में चातुर्मास यानी भगवान विष्णु का शयनकाल 6 जुलाई से 1 नवंबर तक चलेगा। यह समय आत्मिक शुद्धि, साधना और अनुशासन का होता है। इस दौरान कई तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। आइए जानते हैं चातुर्मास में क्या करना चाहिए, क्या नहीं और इसके नियम क्या हैं।

चातुर्मास में क्या करें (Chaturmas Me Kya Kare)

  • नियमित रूप से व्रत रखें, जैसे एकादशी या पूर्णिमा पर। फलाहारी आहार जैसे फल, दूध और जड़ वाली सब्जियां लें।
  • भगवान विष्णु, शिव और माता लक्ष्मी की पूजा करें। सुबह-शाम मंत्र जाप और ध्यान से आध्यात्मिक शक्ति बढ़ाएं।
  • गरीबों को अन्न, वस्त्र और धन दान करें। जल का दान जैसे कुएं में पानी भरवाना शुभ माना जाता है।
  • धार्मिक ग्रंथों जैसे भगवद्गीता या रामायण का पाठ करें। यह मन को शांत करता है।
  • मंदिर में स्वच्छता या समाज सेवा जैसे कार्य करें। इससे पुण्य मिलता है।

End of Feed