Chaturmas 2024 Dos And Dont's: चातुर्मास का सनातन धर्म में बहुत ही खास महत्व होता है। इस महीने की शुरुआत हर साल आषाढ़ मास की शु्क्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन से होती है। इस एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु चार महीने के लिए पाताल लोक में विश्राम करने के लिए चले जाते हैं। इस समय में भगवान विष्णु सारी सृष्टि का भार भगवान शिव के हाथों पर में सौंप देते हैं। चातुर्मास में इस सृष्टि को शिव संभालते हैं। इस साल चातुर्मास की शुरुआत देवशयनी एकादशी के दिन से यानि 17 जुलाई 2024 से शुरू होगी। ऐसे में आइए जानें चातुर्मास के समय में क्या करें क्या नहीं।
चातुर्मास में क्या करें (What To Do On Chaturmas)
- चातुर्मास में रमायाण, गीता और सुंदरकांड का पाठ करना शुभ होता है।
- इस समय में गरीबों को अन्न, धन और जल का दान करना चाहिए।
- चातुर्मास में भगवान शिव की विधिवत पूजा- अर्चना करें।
- इस दौरान एक ही जगह पर जप, तप और पूजा पाठ करें।
चातुर्मास में क्या ना करें (What not to do in Chaturmas)
- चातुर्मास में भूलकर मांस, मदिरा का सेवन ना करें।
- चातुर्मास के दौरान कोई भी शुभ काम जैसे विवाह और मुंडन ना करें।
- इसी के साथ इस समय में ना किसी नये बिजनेस की शुरुआत करें और ना ही प्रोपर्टी खरीदें।
- इस मौसम में बैंगन, साग, पत्तेदार सब्जियों का सेवन ना करें।
