विषयोग हुआ स्टार्ट, दो दिन बेहद संभलकर रहें ये 5 राशियां

Chandra Shani Vish Yog : चंद्रमा ने मीन राशि में गोचर किया है और शनि के साथ युति बना ली है। इससे विष योग का निर्माण हो गया है। यह योग कुछ राशि वालों वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा।

Chandra Shani Vish Yog : वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा मन, भावनाओं, निर्णय क्षमता और मानसिक संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि शनि कर्म, जिम्मेदारी, विलंब, अनुशासन और परीक्षा का ग्रह माना जाता है। जब चंद्रमा और शनि एक ही राशि में आ जाते हैं तो विष योग का निर्माण होता है। यह योग हमेशा बड़े नुकसान का संकेत नहीं देता, लेकिन कुछ राशियों के लिए मानसिक तनाव, कार्यों में रुकावट, संबंधों में दूरी और निर्णय लेने में कठिनाई पैदा कर सकता है।

Chandra Shani Vish Yog  चंद्रमा ने किया मीन में प्रवेश

चंद्रमा ने किया मीन में प्रवेश

6 जुलाई 2026 की सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां शनि पहले से गोचर कर रहे हैं। दोनों ग्रहों की युति से विष योग बना है। चंद्रमा तेज गति से चलने वाला ग्रह है, इसलिए इसका प्रभाव लगभग ढाई दिन तक अधिक सक्रिय रहेगा। इस दौरान कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

End of Feed