सावधान! बडे़ भारी नुकसान की है आशंका, कुंभ राशि में बन गया है ग्रहण योग

Chandra Rahu Yuti 2026: चंद्रमा 23 सितंबर की 9 बजकर 56 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही वे यहां राहु के साथ युति बन जाएगी। इससे ग्रहण योग बन जाएगा।

Chandra Rahu Yuti 2026: 23 सितंबर 2026 की रात 9 बजकर 56 मिनट पर चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कुंभ राशि में पहले से राहु की मौजूदगी के कारण चंद्रमा के वहां पहुंचते ही दोनों ग्रहों की युति बनेगी। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा और राहु की युति को ग्रहण योग कहा जाता है। चंद्रमा मन, भावनाओं, सोच, मानसिक शांति और निर्णय क्षमता का कारक है, जबकि राहु भ्रम, असमंजस, असामान्य सोच, अचानक बदलाव और मानसिक बेचैनी बढ़ाने वाला ग्रह माना जाता है।

Chandra Rahu Yuti 2026  चंद्रमा-राहु की युति से किनको नुकसान होगा

चंद्रमा-राहु की युति से किनको नुकसान होगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

चंद्रमा जब राहु के साथ आता है तो मन और सोच पर राहु का प्रभाव बढ़ सकता है। व्यक्ति किसी बात को जरूरत से ज्यादा सोच सकता है, सही और गलत के बीच भ्रम पैदा हो सकता है और कई मामलों में भावनाओं के आधार पर ऐसे फैसले लिए जा सकते हैं जिनके परिणाम बाद में समझ आते हैं। इस युति का असर हर राशि पर एक जैसा नहीं रहेगा। चंद्रमा-राहु कुंभ में जिस भाव में बैठेंगे, उसी के अनुसार परिणाम बदलेंगे।

End of Feed