चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू, रुक गए ये शुभ काम, खाने की इन चीजों पर भी पाबंदी

Chandra Grahan Sutak Kaal Time 2025: धर्म ग्रंथों के अनुसार, जब भी कोई चंद्र ग्रहण होता है तो उसका सूतक 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। सूतक को अशुभ समय माना जाता है। सूतक शुरू होने से पहले ही खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते रख दिए जाते हैं। यहां से जानें कि सूतक काल में क्या करें और क्या न करें। साथ ही क्या खा सकते हैं और क्या नहीं खा सकते हैं।

Chandra Grahan Sutak Kaal Time 2025: आज यानी7 सितंबर 2025 को सूतक दोपहर 12:19 बजे से शुरू हो चुका है और इसकी समाप्ति 8 सितंबर 2025 को 01:26 AM पर होगी। हालांकि, बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक शाम 06:36 से शुरू होगा। आइये यहां से जानते हैं कि सूतक काल के दौरान क्या-क्या नहीं करना है। साथ ही ये भी जानते हैं कि इस दौरान क्या-क्या चीजें नहीं खा सकते हैं।

चंद्र ग्रहण सूतक काल समय, टाइम (pic credit: Canva)

सूतक काल में क्या नहीं किया जाता है?

  • मंदिर नहीं जाते, न ही घर में पूजा करते हैं।
  • दीपक जलाना, घंटी बजाना, मंत्र जाप आदि वर्जित होते हैं।
  • सूतक काल में बना भोजन दूषित माना जाता है, इसलिए खाना नहीं बनाते हैं।
  • सूतक काल में भोजन नहीं किया जाता है।
  • इस दौरान बाल-नाखून भी नहीं काटते हैं।
  • ग्रहण के सूतक में सोना निषिद्ध है।
  • सूतक काल संयम का समय होता है, इसलिए शारीरिक संबंध वर्जित होते हैं।
  • इस समय में शरीर पर तेल, इत्र, उबटन, मेकअप आदि से परहेज़ किया जाता है।
  • सूतक काल में कोई नई चीज नहीं खरीदी जाती है। न ही किसी नए काम की शुरूआत होती है।

End of Feed