Lunar Eclipse 2023 Remedies: चंद्रग्रहण पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का वास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2023, 01:48 PM IST

Chandra Grahan 2023 Daan Remedies: आज यानी 05 मई, 2023 (Chandra Grahan 2023 Date) को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण 130 वर्षों बाद बुद्ध पूर्णिमा पर लगने वाला एक दुर्लभ संयोग है। शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण सभी 12 राशियों को किसी न किसी तरीके से प्रभावित करता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के बाद सभी को कुछ चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। जानिए राशि अनुसार किन चीजों का दान रहेगा शुभ।

Chandra Grahan 2023 Daan Remedies: बस कुछ ही घंटों में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला। ये ग्रहण आज रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगी। फिर, देर रात 1 बजे पर इसका समापन होगा। वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर लगने वाला ये चंद्र ग्रहण 130 वर्षों बाद एक दुर्लभ संयोग है। बता दें, चंद्र ग्रहण सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के बाद राशि अनुसार दान करना बेहद फलदाई माना जाता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और चंद्र ग्रहण के दुष्‍प्रभाव से भी बचा जा सकता है। जानिए चंद्र ग्रहण पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।

Chandra Grahan Rashi Upay

Chandra Grahan 2023: राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

राशि अनुसार किन चीजों का दान रहेगा शुभ (Things To Donate According To 12 Zodiac Signs)

मेष राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। ऐसे में मेष राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण पर गेहूं, गुड़, मसूर दाल, चंदन, सोना और लाल फूल का दान करना लाभप्रद है।

End of Feed