Chandra Grahan Ke Upay 2024: साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इस चंद्र ग्रहण का असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। ग्रहण का हर किसी पर प्रभाव पड़ता है। जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृ्थ्वी आ जाती है। उस समय में चंद्र ग्रहण लगता है। ये चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण रहने वाला है। साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर की सुबह 06.11 बजे लगेगा और सुबह 10.17 बजे खत्म होगा। चंद्र ग्रहण के दिन के लिए शास्त्रों में कुछ खास उपाय बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानें चंद्र ग्रहण के दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Chandra Grahan Ke Upay (चंद्र ग्रहण उपाय 2024)
महालक्ष्मी मंत्र जाप
चंद्र ग्रहण के दौरान मां लक्ष्मी के महालक्ष्मी मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से साधक को आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे आपको स्वास्थ्य का भी लाभ मिल सकता है।
शिव जी का अभिषेक
चंद्र ग्रहण के बाद वाले सोमवार के दिन व्रत जरूर रखें और भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इसके बाद सफेद चीजों का दान करें। ऐसा करने से ग्रहण दोष दूर हो जाता है। इसके साथ ही चंद्रमा भी कुंडली में मजबूत होता है।
कौए को मीठे चावल खिलाएं
चंद्र ग्रहण के दिन मीठे चावल कौए को खिलाएं। इसके साथ ही चींटियों को आटा डालें। ऐसा करने से आपको मनचाहे वर की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही करियर में भी आपको लाभ मिलेगा। धन में वृद्धि होगी।
सफेद चीजों का दान
चंद्र ग्रहण के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन आप सफेद कपड़े, सफेद वस्त्र, चावल और चीनी का दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से चंद्र दोष से छुटकारा पाया जा सकता है। चंद्रमा की स्थिति भी अच्छी होती है और पैसो की कमी दूर होती है।
