Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2024 Date And Time: 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण पितृ पक्ष के प्रारंभ में लगने जा रहा है। ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। अंग्रेजी में इसे Penumbral lunar eclipse कहते हैं। इस ग्रहण के समय चंद्रमा का कुछ भाग कटा हुआ नजर आता है। पृथ्वी से देखने पर चंद्रमा इस समय थोड़ा धुंधला दिखाई देता है। कहते हैं उपच्छाया चंद्र ग्रहण के समय पृथ्वी की सीधी छाया चंद्रमा पर नहीं पड़ती। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में इस ग्रहण को वास्तविक ग्रहण नहीं माना जाता है। अब जानते हैं कि सितंबर में चंद्र ग्रहण कब लग रहा है और जानिए क्या इसका सूतक लगेगा या नहीं।
Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2024 Date And Time
चंद्र ग्रहण सितंबर 2024 (Chandra Grahan September 2024 Details)
| चंद्र ग्रहण सितंबर 2024 | 18 सितंबर 2024, बुधवार |
| चंद्र ग्रहण का टाइम 2024 | 06:12 AM से 10:17 AM तक |
| उपच्छाया से पहला स्पर्श | 06:12 AM |
| प्रच्छाया से पहला स्पर्श | 07:44 AM |
| परमग्रास चन्द्र ग्रहण | 08:14 AM |
| प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श | 08:44 AM |
| उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श | 10:17 AM |
| खण्डग्रास की अवधि | 59 मिनट्स 59 सेकण्ड्स |
| उपच्छाया की अवधि | 04 घण्टे 04 मिनट्स 27 सेकण्ड्स |
क्या सितंबर का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा (Kya September Ka Chandra Grahan India Me Dikhega)
18 सितंबर 2024 का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि इस समय यहां सुबह रहेगी। ऐसे में किसी भी तरह के मांगलिक कार्यों पर कोई रोक नहीं रहेगी।
सितंबर के चंद्र ग्रहण का सूतक लगेगा? (Chandra Grahan 2024 Sutak Time)
18 सितंबर 2024 के चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है। इसलिए इस ग्रहण के समय किसी भी तरह के कार्यों पर कोई रोक नहीं रहेगी।
सितंबर के चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव (September Chandra Grahan 2024 Effects On Zodiac Sign)
सितंबर के चंद्र ग्रहण का राशियों पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है।
