Chandra Grahan 2025 Today Time, Lunar Eclipse Timings, Sutak Kal Timing in Noida, Ghaziabad, Delhi NCR, Faridabad, Jaipur, Patna, Lucknow, Mumbai: आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग गया और ये ग्रहण भारत में भी नजर आएगा। 27 जुलाई, 2018 के बाद पहली बार भारत के सभी हिस्सों से पूर्ण चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। अब चूंकि चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले ही लग जाता है, इसलिए ये दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर लग जाएगा। फिर 9 बजकर 58 मिनट पर ग्रहण की शुरुआत होगी। ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान, भोजन आदि करने की मनाही होती है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना होता है। यहां से आप जान सकते हैं कि आपके शहर में आज चंद्र ग्रहण कितने बजे लगने वाला है।
7 सितंबर 2025 का चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा, शहर अनुसार चंद्र ग्रहण का समय (Citywise Chandra Grahan Time Today)-
| शहर का नाम | चंद्र ग्रहण का समय |
| नई दिल्ली | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
| नोएडा | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
| मुंबई | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
| बेंगलुरु | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
| अहमदाबाद | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
| जयपुर | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
| कोलकाता | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
| चेन्नई | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
| कानपुर | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
| लखनऊ | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
| पटना | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
| वाराणसी | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
| श्रीनगर | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
| गुरुग्राम | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
| अलीगढ़ | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
| गाजियाबाद | रात 9:58 से देर रात 01:26 तक |
चंद्र ग्रहण की उपछाया और प्रच्छाया का समय-
आज, 7 सितंबर 2025 को लगने वाले चंद्र ग्रहण की पूर्णता अवधि लगभग 82 मिनट रहने वाली है। चंद्रमा का धरती की उपच्छाया में पहला स्पर्श रात 8 बजकर 59 मिनट पर होगा और प्रच्छाया में पहला स्पर्श रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगा। तो वहीं उपच्छाया में अंतिम स्पर्श देर रात 2 बजकर 24 मिनट पर होगा।
