Lunar Eclipse 2023 Effect On Pregnancy: चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद गर्भवती महिलाएं जरूर करें ये काम

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 6, 2023, 01:13 AM IST

Lunar Eclipse 2023 Effect On Pregnancy: चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहण काल में कुछ भी खाना नहीं चाहिए। जानिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Chandra Grahan 2023 Tips For Pregnant Ladies: 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। ज्योतिष अनुसार ये ग्रहण मुख्य तौर पर गर्भवती महिलाओं को प्रभावित करेगा। इसलिए इस दौरान इन्हें विशेष सावधानी बरतनी होगी। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर बिल्कुल भी नहीं निकलना चाहिए और न ही ग्रहण को देखना चाहिए। क्योंकि इसका बुरा प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है। जानिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

chandra grahan me pregnant kya kare

Chandra Grahan 2023 Effects On Pregnant Ladies: गर्भवती महिलाओं पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Na Kare (चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान )

  • चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इसके पीछे मान्यता है कि ग्रहण से निकलने वाली नकारात्मक किरणों का बुरा असर शिशु पर पड़ सकता है।
  • ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं घर में कहीं भी ताला न लगाएं क्योंकि इसका बुरा असर शिशु के अंगों पर पड़ सकता है।
  • गर्भवती स्त्रियों को चंद्र ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों जैसे कि चाकू, सुई आदि का उपयोग भी नहीं करना चाहिए।
  • गर्भवती स्त्रियों को ग्रहणकाल में उठने और बैठने में सावधानी बरतनी चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान हाथ या पैर मोड़कर नहीं बैठना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं गहने या धातु से बनी किसी भी वस्तु का इस्तेमाल न करें।
  • गर्भवती स्त्रियां ग्रहण के समय सोने से बचें।
  • गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण नंगी आंखों से बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए।
  • ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं को खाने-पीने से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

End of Feed