What To Do After Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि इस दौरान आसमान में एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। खगोलीय घटनाओं में रूचि रखने वालों के लिए ग्रहण किसी बड़े इवेंट से कम नहीं होता। लेकिन दूसरी तरफ धार्मिक दृष्टि से देखें तो चंद्र ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इसलिए इसे नंगी आंखों से देखने तक के लिए मना किया जाता है। कहते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। साथ ही इस दौरान मंदिरों तक के कपाट भी बंद कर दिये जाते हैं। जानिए हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण काल में क्या काम करने चाहिए और क्या नहीं।
Lunar Eclipse 5 May 2023: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें
Chandra Grahan 2023 Daan (चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद इन चीजों का जरूर करें दान)
चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद काला तिल, काले वस्त्र, साबुत उड़द, आटा, दाल, चावल, चीनी, श्वेत वस्त्र, सतनाजा आदि का दान जरूरतमंदों को जरूर करें। इससे ग्रहण का दोष नहीं लगता।
What To During Chandra Grahan 2023 (चंद्र ग्रहण के समय क्या करें)
- चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए मन ही मन भगवान की अराधना करनी चाहिए।
- अपने ईष्ट देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद तुरंत स्नान कर लेना चाहिए।
- ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
- ग्रहण के समय महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, राम रक्षा स्तोत्र आदि का पाठ करना शुभ होता है।
- ग्रहण शुरू होने से पहले गर्भवती स्त्रियों को अपने उदर पर गेरू से स्वास्तिक बनाना चाहिए।
- ग्रहण का सूतक लगने से पहले ही कुशा और तुलसीदल सभी भोज्य तथा पेय सामग्री में डाल दें।
