बड़ी दुर्घटना लाता है विष योग, ढाई दिन फूंक-फूंककर कदम रखें इन 6 राशियों के लोग

Chandra Shani Vish Yog 2026: चंद्रमा 20 नवंबर को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान शनि की युति के साथ विष योग का निर्माण हो जाएगा। आइए जानते हैं कि यह किन राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा।

Chandra Shani Vish Yog 2026: 20 नवंबर 2026 को चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में पहले से शनि देव विराजमान हैं। ऐसे में चंद्रमा के इस राशि में पहुंचते ही शनि और चंद्रमा की युति बनेगी, जिसे ज्योतिषी में विष योग कहा जाता है। इस गोचर का असर मानसिक स्थिति, पारिवारिक जीवन, नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों पर पड़ सकता है। खासतौर पर उन राशियों को सावधान रहने की जरूरत होगी, जिनके लिए मीन राशि आठवें, बारहवें, चौथे या सातवें जैसे संवेदनशील भाव में आती है।

Chandra Shani Vish Yog 2026_ विष योग किन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा

विष योग किन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा

पंचांग गणना के अनुसार चंद्रमा 20 नवंबर 2026 की रात 12 बजकर 49 मिनट पर यानी मध्यरात्रि के बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यहां वे 22 नवंबर की सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक रहेंगे। इस तरह शनि के साथ चंद्रमा का यह गोचर करीब दो दिन तक प्रभावी रहेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि शनि इस समय मीन राशि में वक्री गति से चल रहे हैं। चंद्रमा के मीन में प्रवेश के समय दोनों ग्रह एक ही राशि में होंगे, लेकिन उनके अंशों की दूरी धीरे-धीरे कम होगी। जब चंद्रमा शनि के अंशों के करीब पहुंचेंगे, तब इस युति का प्रभाव ज्यादा महसूस किया जा सकता है।

End of Feed