Chanakya Niti For Women: नीति शास्त्र के आचार्य चाणक्य ने आम जीवन से जुड़ी उन तमाम बातों का जिक्र किया है जो हर इंसान में पाए जाते हैं। नीति शास्त्र में दाम्पत्य जीवन को सफल बनाने के तरीके भी बताए गए हैं। इसके अलावा चाणक्य की नीतियों में स्त्री पुरुष को उनके गुणों से उनकी पहचान कैसे करें यह भी बताया गया है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतियों में एक स्त्री के स्वभाव का भी उल्लेख किया है। दरअसल उन्होंने स्त्री के अवगुण को बताते हुए कहा है कि स्त्रियां बचपन से ही लोभी, कपटी, बेवकूफ और झूठ से घिरी हुई होती हैं। इसका विस्तार नीति शास्त्र में मौजूद एक श्लोक से समझा जा सकता है।
महिलाओं पर चाणक्य का श्लोक
नीति शास्त्र में स्त्री को समर्पित श्लोक: "अनृतं साहसं माया मूर्खत्वमतिलोभिता।
अशौचत्वं निर्दयत्वं स्त्रीणां दोषा: स्वभावजा:।।"
यहां इस श्लोक में स्त्री के अवगुण बताए गए हैं। इसमें झूठ बोलना, छल करना, अत्यधिक साहस, बेवकूफी करना, लालच ये कुछ दोष शामिल हैं, जो स्त्रियों के पैदा होने के साथ ही उनके स्वभाव में मौजूद होते हैं।
1. झूठ बोलना
आचार्य चाणक्य के अनुसार स्त्रियां जो बचपन से ही बात-बात पर झूठ बोलती हैं, वो भरोसे के लायक नहीं होती। वो जीवन में खुद को बचाने के लिए हर मोड़ पर झूठ बोल सकती हैं। उनकी ये आदत कोई नई बात नहीं बल्कि वो शुरू से ही ऐसी होती हैं।
2. धोखा देना
नीतिशास्त्र की नीतियों में बताया गया है कि जो स्त्री अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों से लोगों का दिल जीत लेती हैं। वो दरअसल अपने काम निकलवाने के लिए ऐसा करती हैं। वे स्त्री छल कपट में माहिर होती हैं, अपना उल्लू सीधा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। जब आपको जरूरत हो तो पीछे मुड़कर भी नहीं देखती।
3. बेवकूफी करना
नीतिशास्त्र में वर्णित स्त्रियों के लिए एक श्लोक है, जिसमें उन्हें कई अवगुणों से परिपूर्ण बताया गया है। चाणक्य का मानना है कि स्त्री कुछ ऐसे काम कर देती हैं जिनका कोई मतलब नहीं रहता। ऐसे स्त्रियां किसी दूसरे की बातों में बड़े आसानी से फस जाति हैं। हालांकि बाद में उन्हें पछतावा भी होता है। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
4. अत्यधिक साहसी
नीतिशास्त्र के आचार्य के मुताबिक अत्यधिक साहसिक महिलाएं भी बेहद खतरनाक होती हैं। ऐसी महिलाएं बिना सोचे समझे कोई भी कदम उठा लेती हैं। जिससे कई बार परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में साथी को भी बच कर रहने की जरूरत है। ये आपको कभी भी खतरे में डाल सकती हैं।
5. लालची या लोभी
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि स्त्री में धन लोभ बहुत जल्दी आ जाता है। ये इतनी लोभी हो जाती हैं कि किसी भी हद तक गिर सकती हैं। यहां तक कि दूसरों को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। उन महिलाओं में सही गलत की कुछ समझ नहीं होती। उन्हें बस पैसों से लगाव और प्यार होता है। इसके लिए वो गलत रास्ते को भी चुन सकती हैं।
( डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
