Chaitra Navratri 2026 Akhand Jyot: चैत्र नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने की विधि, नियम और लाभ

Chaitra Navratri 2026 Akhand Jyot: नवरात्रि के दौरान विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अखंड ज्योति जलाई जाती है। यदि कोई साधक लगातार नौ दिनों तक बिना बुझे दीपक जलाता है तो उसे अखंड ज्योत कहा जाता है। यह लौ लगातार जलती रहने से परिवार पर माता रानी की कृपा बनी रहती है। वहीं, इसका बुझना शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए नौ दिनों तक अखंड ज्योति पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

Chaitra Navratri 2026 Akhand Jyot: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की विधिवत पूजा की जाती है। इस दौरान मां के भक्त मां की विशेष रूप से पूजा करते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। इसी दिन हिंदू नववर्ष भी मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक व्रत रखें जाते हैं और माता रानी की अखंड ज्योत भी जलाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि अखंड ज्योत जलाने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति करती हैं। अगर आप भी इस चैत्र नवरात्रि माता की अखंड ज्योत जलाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके नियम में बारे में जरूर जान लेना चाहिए। यहां अखंड ज्योत जलाने की विधि और सामग्री लिस्ट के साथ नियम की भी चर्चा है।

अखंड ज्योति जलाने की विधि, नियम और लाभ (pc: canva)

अखंड ज्योत के लिए आवश्यक सामग्री-

  • पीतल का दीपक
  • देसी घी
  • लंबी और मोटी बत्ती
  • अक्षत या गेहूं

End of Feed