इस नवरात्रि इन शुभ कामों पर रहेगी पाबंदी, खरमास और पंचक में होगा चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ

Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्रि इस बार पंचक और खरमास के साए में शुरू होने जा रही है। जहां नवरात्रि बेहद शुभ समय है, वहीं, पंचक और खरमास को अशुभ समय की श्रेणी में रखा गया है। अक्सर लोग कोई भी शुभ कार्य नवरात्रि में शुरू करते हैं, लेकिन इस बार पंचक और खरमास होने के कारण कुछ कार्यों पर पाबंदी रहेगी। आइए जानते हैं कि वे कौन से कार्य हैं, जो इस नवरात्रि के दौरान नहीं करने चाहिए?

Chaitra Navratri 2026: साल 2026 की चैत्र नवरात्रि इस बार खास ज्योतिषीय स्थितियों में शुरू हो रही है। इस दौरान एक तरफ जहां सूर्य मीन राशि में रहेंगे, जिससे खरमास का प्रभाव रहेगा, वहीं दूसरी ओर नवरात्रि के शुरुआती दिनों में पंचक भी लग रहा है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल स्वाभाविक है कि क्या इस समय सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं या कुछ कामों पर रोक रहेगी।

चैत्र नवरात्रि में कौन से शुभ काम नहीं करने हैं

चैत्र नवरात्रि में कौन से शुभ काम नहीं करने हैं?

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 से हो रही है और समापन 26 मार्च 2026 को होगा। वहीं 15 मार्च से 14 अप्रैल तक खरमास रहेगा। इसके अलावा 16 मार्च से 20 मार्च तक पंचक का प्रभाव रहेगा। यानी नवरात्रि के शुरुआती दिन पंचक में रहेंगे और पूरी नवरात्रि खरमास के दौरान पड़ेगी।

End of Feed