नवरात्र कब खत्म होंगे मार्च 2026 में (when will chaitra navratri end March 2026), Last Navratri of Navratri March: चैत्र नवरात्रि हिंदू नववर्ष की शुरुआत के साथ आने वाला सबसे पावन पर्व माना जाता है। मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना के इन नौ दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा और नियम के साथ व्रत-पूजन करते हैं। साल 2026 में भी नवरात्रि को लेकर लोगों के मन में एक सवाल लगातार बना हुआ है - आखिर नवरात्र कब समाप्त होंगे और अंतिम नवरात्र 26 मार्च है या 27 मार्च? आइए, जानते हैं कि चैत्र मास 2026 का अंतिम नवरात्र किस डेट को है।
मार्च 2026 में आखिरी नवरात्र कब है
मार्च 2026 में आखिरी नवरात्र कब है
अगर आप जानना चाहते हैं कि मार्च 2026 में चैत्र नवरात्र कब खत्म होंगे तो यह डेट 27 मार्च की है और इस दिन शु्क्रवार रहेगा। नवरात्र की महा नवमी इसी दिन पड़ेगी जिसे नवमी के नाम से भी जाना जाता है। नवमी की तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से आरंभ हो जाएगी और इसका समापन 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार नवमी की डेट 27 मार्च की है। तो इसी डेट पर ही चैत्र नवरात्र 2026 का समापन होगा।
26 और 27 मार्च को लेकर क्यों है दुविधा
26 मार्च को चैत्र नवरात्र 2026 की अष्टमी है, जबकि 27 मार्च को नवमी पड़ रही है। नवरात्रि का आखिरी दिन यानी समापन नवमी तिथि पर ही होता है, इसलिए चैत्र नवरात्रि 2026 का अंतिम दिन 27 मार्च, शुक्रवार माना जाएगा। डेट को लेकर कंफ्यूजन इसलिए भी होता है क्योंकि अष्टमी की डेट में ही नवमी की तिथि का आरंभ हो रहा है। वहीं कई भक्त अष्टमी पर कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण भी कर लेते हैं।
मार्च 2026 में चैत्र नवरात्र कब से कब तक हैं
वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से हुई थी। इस दिन घटस्थापना के साथ ही मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की गई। इसके बाद हर दिन देवी के अलग-अलग रूपों की आराधना की गई। इस साल किसी भी नपरात्र की तिथि का विलय नहीं है। इसलिए नवरात्र पूरे नौ दिन तक चलने के बाद 27 मार्च को समाप्त होंगे। इस तरह मार्च 2026 में चैत्र नवरात्र 19 तारीख से 27 तारीख तक रहेंगे।
राम नवमी कब है 2026 में
वहीं, महानवमी और राम नवमी 27 मार्च, शुक्रवार को पड़ रही है। नवमी तिथि का उदय 27 मार्च को होने के कारण इसी दिन नवरात्रि का समापन माना जाएगा।
कन्या पूजन कब करना शुभ रहेगा
कन्या पूजन (कंजक) को लेकर भी लोग दुविधा में रहते हैं। परंपरा के अनुसार कन्या पूजन अष्टमी या नवमी दोनों दिन किया जा सकता है। ऐसे में आप 26 मार्च (अष्टमी) या 27 मार्च (नवमी) दोनों में से किसी भी दिन श्रद्धा अनुसार कन्या पूजन कर सकते हैं। हालांकि कई लोग उदयातिथि के आधार पर नवमी के दिन पूजन को ज्यादा शुभ मानते हैं।
नवरात्रि समापन का धार्मिक महत्व
नवरात्रि का समापन केवल व्रत खत्म होने का दिन नहीं होता, बल्कि यह शक्ति, साधना और सकारात्मक ऊर्जा के एक विशेष काल के पूर्ण होने का प्रतीक है। नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है, जो सभी सिद्धियों और मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली मानी जाती हैं।
